Bollywood की इन जोड़ियों के रिलेशनशिप को ऑफिशियल होते हुए देखना चाहते हैं फैंस, देखें LIST

Bollywood की इन जोड़ियों के रिलेशनशिप को ऑफिशियल होते हुए देखना चाहते हैं फैंस, देखें LIST

इस वैलेंटाइन ये जोड़ियां करेंगी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। ऐसे में कई फैंस को लगता है कि इस वैलेंटाइन पर ये बॉलीवुड कपल्स अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानें उन सभी कपल्स के बारे में…

सिद्धार्थ मल्होत्रा – कियारा आडवाणी : ऐसे कई सेलेब्स हैं जो अपने कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा पिछले कुछ सालों से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कहा जाता है कि ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है लेकिन अब तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

ईशान खट्टर – अनन्या पांडे (Ishaan Khatter – Ananya Panday): ईशान और अनन्या ने फिल्म ‘खाली-पीली’ में एक साथ अभिनय किया और तब से उनके रिश्ते में होने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में दोनों को ईशान के भाई शाहिद कपूर के घर पर एक साथ देखा गया था।

टाइगर श्रॉफ – दिशा पटानी (Tiger Shroff – Disha Patani): रेस्टोरेंट में एक साथ स्पॉट होने से लेकर वेकेशन पर जाने तक टाइगर और दिशा कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

श्रद्धा कपूर – रोहन श्रेष्ठा (Shraddha Kapoor – Rohan Shrestha): कई बार श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी की खबरें आई हैं लेकिन दोनों सेलेब्स ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। एक्ट्रेस के फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेटस को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा – रश्मिका मंदाना: ऐसी खबरें आई हैं कि विजय और रश्मिका रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों ने हमेशा कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *