नवरात्रों में अगर मिल जाएं ये 9 संकेत तो समझो मां वैष्णो आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न है होते हैं धनी

नवरात्रों में अगर मिल जाएं ये 9 संकेत तो समझो मां वैष्णो आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न है होते हैं धनी

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व पर लगभग हर घर में कलश स्थापना की जाती है। देवी को प्रसन्न करने का यह सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय की गई आराधना का फल बहुत जल्द प्राप्त होता है। लेकिन यदि आप नवदुर्गा में किसी खास मनोकामना के लिए घर में कलश स्थापना व ज्वारे पूजन करते हैं,

किन्तु आपकी पूजा कितनी सफल हुई कितनी नहीं इस बात की जानकारी आपको कैसे मिलेगी। तो आपको बता दें की नवरात्रि के दौरान देवी चैतन्य होती हैं वहीं इन दिनों की गई सच्ची भक्ति से माता का माता तुरंत परिणाम दिखा देती हैं। यदि आपकी भक्ति से माता प्रसन्न होती हैं तो इन 9 दिनों के दौरान आपको कुछ ऐसे विशेष संकेत देतीं हैं जो हम कभी समझ नहीं पाते, अपने साथ होने वाली घटनाओं को सूक्ष्मता से देखें तो अवश्य समझ सकते हैं कि आपकी पूजा कितनी सफल रही है। आइए जानते हैं वो विशेष संकेत…

नवरात्रि के विशेष नौ दिनों में कभी भी अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे, तो यह मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन का संकेत है। अगर आपने धन-संपदा पाने की मनोकमना के साथ यह व्रत किया है तो यह आपकी सफल पूजा का संकेत देता है।

नवरात्रि की पूजा में यदि आपको सोलह शृंगार में कोई महिला दिख जाए तो समझें कि माता रानी की आप पर कृपा हुई है। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक-सामाजिक या अन्य तरह की हर परेशानी दूर हो सकती है।

नवरात्रि इन दिनों में अगर आपको नारियल, हंस या कमल का फूल सुबह-सुबह दिखाई दे तो समझ जाएं की मां अंबे की कृपा आप पर बरसने वाली है। क्योंकि देवी मां की पूजा में नारियल और कमल का फूल विशेष महत्व रखता है, हंस भी मां सरस्वती का वाहन माना जाता है।

घर से निकलते समय गाय का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर नवरात्रि के दिनों में आपको घर या मंदिर से निकलते समय गाय दिखाई दे और खासकर सफेद गाय दिखे तो समझ जाएं की आपकी हर मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।

सुबह-सुबह घर से निकलते ही अगर आपको गन्ना दिखे तो समझें आपकी पूजा स्वीकृत हो गई है और माता रानी की आप पर कृपा है। ऐसे में अपना हर काम निर्भय होकर लेकिन ईमानदारी से करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

नवरात्रि के नौ दिनों के बीच अगर आप किसी यात्रा पर जाते हैं और अगर अपनी दाहिनी ओर आपको सांप या बंदर दिख जाए या सपने में सफेद सांप या सुनहरा सांप दिखे, तो यह देवी कृपा का बेहद शुभ संकेत है।

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *