‘गुम है..’ में होली के दिन छिड़ेगी सई और पाखी के बीच जंग, बीच में बुरा फंसेगा विराट

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में विराट का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपनी नाराजगी की वजह से विराट, सई को जमकर परेशान कर रहा है। हालांकि सई भी हार मानने के लिए राजी नहीं है। सई लगातार विराट को मनाने की कोशिश कर रही है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, विराट को हासिल करने के लिए सई च्वहाण हाउस में एंट्री कर लेती है। आते ही सई विराट पर अपना हक जमाती है।
सई दावा करती है कि वो अब भी विराट की पत्नी है। इसी बीच विराट का गुस्सा सई की हालत खराब करने वाला है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में आगे आप देखेंगे, भवानी सई को घर में आने से रोकेगी।
सई जबरदस्ती विराट के कमरे में घुस जाएगी। सई विराट के साथ एक ही कमरे में रहना शुरू कर देगी। सई फैसला करेगी कि वो होली के मौके पर विराट से प्यार का इजहार कर देगी। हालांकि सई ऐसा कर नहीं पाएगी।
विराट को रंग लगाएगी सई: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) में आगे सई विराट को रंग लगाने वाली है। सोते समय सई विराट के चेहरे को गुलाल से रंग देगी। अपने चेहरे पर रंग लगा देखकर विराट भड़क जाएगा। विराट सई की क्लास लगाएगा। इसी बीच देवयानी दावा करेगी कि उसने विराट के चेहरे पर रंग लगाया है। देवयानी की बात सुनकर विराट का गुस्सा शांत हो जाएगा।