रजनीकांत के दामाद ने बताई पत्नी से तलाक लेने की ये बड़ी वज़ह, शर्म से पानी-पानी हुई बेटी ऐश्वर्या !!

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने हाल ही में अपने अलग होने की बात सोशल मीडिया पर साझा की थी। दोनों ने शादी के करीब 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। धनुष और ऐश्वर्या के इस फैसले से फैंस को भी धक्का लगा था। इस मामले को लेकर अब धनुष के पिता कस्तुरी राजा से ने चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उनका कहना है कि उनके बीच तलाक जैसा कुछ नहीं हुआ है और यह केवल और केवल पारिवारिक झगड़ा है।
कस्तुरी राजा ने एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने इसे पारिवारिक झगड़ा करार देते हुए कहा, “यह वह पारिवारिक विवाद है जो अकसर शादी-शुदा दंपत्तियों के बीच होता है। हालांकि यह तलाक नहीं है।” धनुष के पिता ने बताया कि दोनों इस वक्त चेन्नई में नहीं बल्कि हैदराबाद में मौजूद हैं।
धनुष और ऐश्वर्या ने कही थी ये बात: बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए अपने और पत्नी के अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था, “दोस्त, कपल, अभिभावक और एक-दूसरे के शुभ-चिंतक के तौर पर हमारा 18 सालों का साथ। यह सफर विकास, समझ और समायोजन का रहा है।”
धनुष ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, “आज हम ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां से हमारे रास्ते अलग-अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के तौर पर अपना सफर अलग-अलग करने का फैसला किया है, हमें एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए वक्त चाहिए। कृप्या हमारे फैसले का सम्मान करें और इस चीज से निपटने के लिए हमें प्राइवेसी दें।”
जब रजनीकांत ने बांधे दामाद की तारीफों के पुल: धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरों के बीच सुपरस्टार रजनीकांत का एक पुराना वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपने दामाद धनुष की तारीफें करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था, “धनुष एक बहुत ही अच्छा लड़का है। वह अपने माता-पिता का सम्मान करता है और उन्हें भगवान मानता है। अपनी पत्नी का ख्याल रखता है। एक अच्छा पिता, अच्छा दामाद और अच्छा इंसान भी है।”