शिवांगी जोशी ने रिश्तेदार की शादी में कराया ब्राइडल फोटोशूट, तस्वीरें देखकर फैंस ने पूछा ‘आपका दूल्हा कहां…’

शिवांगी जोशी की तस्वीरें हुईं वायरल: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में नायरा के रूप में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन दिनों वह ‘बालिका वधू 2’ में नजर आ रही हैं, लेकिन अपने अंदाज से वह लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। शिवांगी जोशी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पिंक लहंगा पहन पोज देती नजर आईं। उनकी इन तस्वीरों को देख ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कलाकारों ने तो उनकी तारीफ की ही, साथ ही फैंस भी उनकी सराहना करने से पीछे न हीं हटे।
पिंक लहंगा पहन झूमीं शिवांगी जोशी: शिवांगी जोशी की यह तस्वीरें उनकी कजन की शादी से जुड़ी हैं। अपनी बहन की शादी में शिवांगी जोशी पिंक लहंगा पहन झूमती नजर आईं। उनकी तस्वीरों में उनकी एक्साइटमेंट देखने लायक है।
इठलाते हुए एक्ट्रेस ने दिये पोज: शिवांगी जोशी अपनी एक तस्वीर में इठलाते हुए पोज देती नजर आईं। पिंक लहंगा और मैचिंग ज्वैलरी में उनका अंदाज तारीफ के काबिल है।
ऑनस्क्रीन नानी ने भी की शिवांगी जोशी की तारीफ: शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों को लेकर उनकी ऑनस्क्रीन नानी यानी लता सबरवाल भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। लता सबरवाल ने शिवांगी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “सुंदर लड़की…।”
फैंस ने भी बांधे शिवांगी जोशी की तारीफों के पुल: शिवांगी जोशी की तारीफें करते हुए फैंस भी नहीं थके। समृद्धि नाम की यूजर ने लिखा, “Wow…” तो वहीं एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।”
जल्द ही मोहसिन खान संग ‘तेरी अदा’ में नजर आएंगी शिवांगी: शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद भले ही अलग हो गई थी। लेकिन ‘तेरी अदा सॉन्ग’ के जरिए दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। गाने का टीजर रिलीज हो चुका है और 17 फरवरी तक पूरा सॉन्ग भी रिलीज हो जाएगा।