ये हैं दुनिया की पांच अजीबो-गरीब खबरें, जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया में कई तरह के अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं लेकिन उन पर विश्वास करना बहुत मुश्किल हो जाता है। चलिए आईए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनको देखकर आप भी हैरत में पढ़ जाएगें।
शादी के लिए दो जोड़ो का होना जरुरी होता है लेकिन इस शख्स ने कुछ अलग करने के लिए अपनी दुल्हन (पिज्जा) को ही सब कुछ मान लिया है। मोस्को के 22 साल के कुकस ने पिज्जा के साथ अपना लग्न कर लिया है। उसने यह फैसला अपने विवाहित दोस्तों को देखकर लिया, और अपनी शादी रचाने का फैसला किया। मोस्को ने बताया कि उसको लड़की मिलने में काफी देर हो रही थी।
तो उसने अपने प्रिय फूड पिज्जा के साथ ही शादी रचा डाली। इस शादी से लिए रशियन अधिकारी और चर्च के पादरी ने मंजूरी नहीं दी, लेकिन इस अनोखी शादी के लिए मोस्को की एक पिज्जा आउटलेट सामने आई, उसने कुकस को इस शादी के लिए अपनी ओर से मंजूरी दे दी है।
अमांडा फाईपी और स्टीवन की जोड़ी ब्रिटेन सहित पुरे विश्व में एक चर्चा का विषय बनी हुई है। क्यूंकि अमांडा फाईपी की लंबाई दो फूट आठ इंच है और उनके पति की हाईट छह फूट एक इंच है। आमांडा ने बताया कि वो हाल ही में 31 साल की हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो बरड बॉन नाम की बीमारी से जूंझ रही है। जिसमें हड्डी का विकास रुक जाता है। हालांकि आमांडा आम लोगों की तरह अपना विवाहित जीवन खुशहाल से जी रही है।
महिलाएं अपनी सुदंरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करती हैं,लेकिन इस महिला ने अपनी खुबसुरती को बनाए रखने के लिए बहुत अजीबो-गरीब रास्ता अपनाया है।
आपको बता दें कि टेस क्रिश्चियन नाम की इस महिला ने अपने चेहरे पे बढ़ती उम्र की झुर्रियों को रोकने के लिए 40 साल से हंसी नहीं है। और आज टेस क्रिश्चियन 50 साल की हो गई है।
इंडोनेशिया में टोराजन जनजाति के लोगों एक अजीबो-गरीब प्रथा मनाते है। जिसमें कब्र को खोदकर लाश को बाहर निकाला जाता है। उसके बाद मृत शरीर को सजाया जाता है। इस त्यौहार का नाम मा’ नेने फेस्टिव है। इसमें परिवार के लोग अपने परिजनों की कब्र खोदकर लाश को निकालकर नहलाते हैं। साथ ही नए कपड़ों के साथ शव का श्रंगार करते हैं।
पंजाब के अमृतसर जिले में लगभग 240 किलोमीटर दूरी पे राजवंशी में एक महिला ने ऐसे शीशु को जन्म दिया है जिसका पूरा शरीर प्लास्टिक का है। इस पर शीशु के माता-पिता ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी हैरान हो गए थे।
डॉक्टर ने जब दोबारा इस बच्चे की जांच की तो पाया गया कि इस बच्चे को त्वचा से संबंधित बीमारी है। जिसके लिए बच्चे की इलाज चल रही है।